भारत-नेपाल सीमा पर 12वीं वाहिनी एसएसबी की बीओपी बालूबाड़ी ‘ए’ कंपनी मोहमारी और दिघलबैंक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 47.3 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सोमवार सुबह बीपी नंबर 132/1 से करीब एक किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में की गई। तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर के अलावा दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झापा, नेपाल निवासी महंता ठाकुर, सूरज बुढा क्षेत्री और सागर लिम्बू के रूप में हुई है। तीनों को दिघलबैंक पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment