किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में शनिवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में वार्ड सदस्य मो. इजहार के भतीजे और भगिना बताए जा रहे हैं। दोनों की उम्र करीब 10 और 12 वर्ष थी।
मटियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफदर हुसैन अंसारी ने बताया कि दोनों बच्चे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Post a Comment