Top News

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मध्य भाग के रामबाग शक्ति केंद्र पर मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक विजय खेमका का मंडल अध्यक्ष मनीज सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

बैठक में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने कलश की पूजा-अर्चना की। विधायक ने संत रविदास के जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। भाजपा संत रविदास की जयंती को सामाजिक समरसता और समानता के संदेश के साथ घर-घर पवित्र कलश यात्रा के माध्यम से मना रही है।

इस अवसर पर राजेश चौरसिया, गजेंद्र साह, दिलीप चौरसिया, सुलोचना झा, करुणा झा, श्रवण मंडल, अजित सिंह, गोल्डन पासवान, सुनील साहनी, गौरव चंद्रवंशी, काली प्रसाद, रंकज सिंह, राजेश पटेल, महमद बादशाह, डब्लू पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post