बारसोई के चौन्दी पंचायत स्थित बीडी कॉलेज के समीप बारसोई–आबादपुर मुख्य सड़क किनारे मंगलवार सुबह पेड़ से फंदे के सहारे एक नाबालिग का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नयाटोला बलतर निवासी टूपेन्द्र नुनिया के 17 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र कुमार नुनिया के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार जीतेन्द्र मानसिक रूप से कमजोर था और सोमवार रात से घर से लापता था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पेड़ से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बारसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
परिजनों ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया है तथा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
Post a Comment