जिला पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कोढ़ा थाना सहित बरारी एवं सेमापुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के ओडी रजिस्टर, विभिन्न अभिलेखों एवं उनके संधारण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन, पुलिसिंग व्यवस्था और थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने, गश्ती व्यवस्था मजबूत रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही थाना आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
एसपी के औचक निरीक्षण से थाना परिसर में सक्रियता बढ़ी रही। निरीक्षण के दौरान अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार समेत संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
Post a Comment