कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के बीच टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण किया गया। लाभुकों को पोषण के महत्व की जानकारी भी दी गई।
सीडीपीओ ऊषा किरण ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने सेविकाओं को पारदर्शी तरीके से निर्धारित लाभुकों के बीच टीएचआर वितरण का निर्देश दिया। महिला पर्यवेक्षिका राजश्री चौधरी ने कुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
इंदु कुमारी, प्रेमलता, डेजी कुमारी, शोरोमनी, पिंकी और रोशिता समेत अन्य सेविकाओं ने टीएचआर का वितरण किया।
Post a Comment