बारसोई ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। इसमें बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुंदर, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में आगामी 12 रबीउल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के दौरान निकलने वाले जुलूस व अन्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। एसडीओ ने लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अशांति या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने बताया कि जुलूस एवं अन्य आयोजनों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Post a Comment