Top News

चीनी की बढ़ती कीमत से मिठाई कारोबार प्रभावित, दुकानों पर पसरा सन्नाटा


चीनी और दूध की बढ़ती कीमतों का असर मिठाई कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। बारसोई बाजार की मिठाई दुकानों में इन दिनों पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही है। मिठाई के दाम बढ़ने से ग्राहक खरीदारी से पहले कीमत पूछ रहे हैं और कई लोग बिना खरीदारी किए ही लौट जा रहे हैं।

रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लोग रिश्तेदारों और परिचितों के घर मिठाई भेजते हैं, लेकिन इस बार बढ़ती लागत के कारण दुकानदारों को अपेक्षित बिक्री नहीं हो पा रही है।

बारसोई की प्रसिद्ध लोटन मिष्ठान दुकान पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ कम नजर आई। दुकानदार ने बताया कि चीनी और दूध की कीमत बढ़ने से मिठाई बनाने की लागत बढ़ गई है। इसके चलते मिठाई के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। कीमत सुनकर कई ग्राहक वापस लौट जाते हैं, जिससे दुकानदारों और कारीगरों में मायूसी है।

मिठाई दुकानदारों ने सरकार से चीनी की कीमत कम करने की मांग की है। उनका कहना है कि चीनी और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम कम होने से मिठाई की कीमतों में भी राहत मिलेगी और आम लोगों के साथ छोटे दुकानदारों को भी फायदा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post