कुर्सेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध और शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में नवाबगंज निवासी अजय मंडल (35) को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं चोरी के एक मामले में रूपौली निवासी अंकित कुमार (24) को एक विधि विरुद्ध बालक के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 11 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अपराध और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Post a Comment