कुरसेला (कटिहार)। प्रखंड के प्रशाल भवन में बुधवार को बाढ़ की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह ने की। विधायक विजय कुमार, बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, सीओ अनुपम, जिला परिषद सदस्य उमेश यादव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में बाढ़ प्रभावित पंचायतों में राहत, बचाव, आवागमन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सीओ अनुपम ने समय पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक करने की अपील की। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।
बाढ़ से पहले तैयारी तेज, प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Cityhalchal News
0
Post a Comment