Top News

ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

 ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रौटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व बीडीओ हेम शंकर राही एवं थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न वर्गों के लोगों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post