पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार देर शाम मुरलीगंज प्रखंड के पकिलपार गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवनंदन यादव के निधन पर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
सांसद ने दिवंगत शिवनंदन यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं बीएसएफ कमांडेंट कृष्णकांत कुमार सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद दुखद समय है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
बताया गया कि 88 वर्षीय शिवनंदन यादव का 15 अगस्त की रात कोयंबटूर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे लंबे समय तक सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सामाजिक पहचान थी। उनके निधन से पकिलपार सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Post a Comment