Top News

डॉ. दिलीप जायसवाल का विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने किया स्वागत


बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के सोमवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लौटने के क्रम में मधुबनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान आगामी 27 अगस्त को पूर्णिया सिटी-कस्बा मार्ग पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय शिव भक्त कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मनिहारी से गंगाजल लेकर अररिया जिले के मदनपुर स्थित बाबा मंडेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की सुविधा और सेवा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने डॉ. जायसवाल को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने भी आशीष गोस्वामी को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया। संगठन के सदस्यों ने जय श्रीराम के जयकारों के बीच मंत्री को राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की।

मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार, मंगल महाल्दार, विनय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post