गुलाबबाग मेला ग्राउंड में इस साल भी महागणपति चतुर्थी महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार, 26 अगस्त को आयोजित बैठक में पुरानी कमेटी के पुनर्गठन पर सहमति बनी। सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सह स्वागत अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने दी।
इस वर्ष महोत्सव का 28वां आयोजन होगा, जो 14 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह को संरक्षक, जितेंद्र कुमार यादव को संयोजक और राजीव कुमार पासवान उर्फ पप्पू पासवान को अध्यक्ष बनाया गया।
महासचिव पद की जिम्मेदारी मुरारी झा, अनिल शर्मा, मिथिलेश सिंह, मंटू गुप्ता, रवि यादव, चंदन महतो, संतोष सांवरिया, मुकेश भगत, विजय मांझी और पप्पू मंडल को दी गई है। भरत भगत को कोषाध्यक्ष तथा संजय सिंह, दीपक पासवान, राधेश्याम भगत, धीरज, बपन बिहारी और विजय पोद्दार को मेला प्रभारी बनाया गया है।
बैठक में संरक्षक छोटू सिंह और संयोजक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मेला में आने वाले दुकानदारों और दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेला से जुड़ी व्यवस्थाएं मुन्ना सिंह, राजेश कुमार झा और सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित होंगी।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार उद्घाटन समारोह, पूजा पंडाल और मेले का आकर्षण काफी अलग और अधिक भव्य होगा।
Post a Comment