व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्राधिकार के सचिव ओम शंकर ने जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अभियोजन अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक समझौता योग्य मामलों के निष्पादन पर चर्चा की।
इससे पहले सभी थानाध्यक्षों के साथ भी बैठक कर मुकदमों से संबंधित नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, धन वसूली, समझौता योग्य आपराधिक व यातायात मामले सहित कई सिविल एवं पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।
Post a Comment