Top News

जी.डी.गोयनका में ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ कार्यशाला, शिक्षकों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के मंत्र



जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए ‘बॉडी, माइंड एंड सोल’ विषय पर प्रेरणादायी एवं सहभागितापूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, डांस एजुकेशनलिस्ट एवं प्रमाणित डांस थेरेपिस्ट स्वरा पटेल रहीं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और प्रेरक सत्रों के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, सीईओ सुजीत प्रसाद, प्रधानाचार्या पुलोमा नंदी, एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतम दास, वाइस प्रिंसिपल राज कुमार दास, सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर त्रिबेणी पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, समन्वयक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य वक्ता का शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

कार्यशाला में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, भावनात्मक सशक्तिकरण और तनावमुक्त जीवनशैली जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगीत, नृत्य, समूह गतिविधियों और संवादात्मक अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के व्यावहारिक उपाय बताए गए। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर स्वरा पटेल ने कहा कि जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल केवल विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि अपने शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देता है। उन्होंने विद्यालय के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण की सराहना की।

समापन अवसर पर शिक्षकों ने कार्यशाला को प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ शिक्षण कार्य को भी अधिक प्रभावी बनाते हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षकों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post