Top News

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बने अभिजीत दत्ता 'बेनू दा

:


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला स्थित पानी टंकी रोड, लाइन बाजार में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की अध्यक्षता एवं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक की प्रमुख उपस्थिति में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अभिजीत दत्ता (बेनू दा) को पूर्णिया जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में बताया गया कि पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार को संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण पूर्व में दायित्वमुक्त कर दिया गया था। इसके बाद संगठन ने अभिजीत दत्ता (बेनू दा) को नई जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी एवं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिजीत दत्ता को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि अभिजीत दत्ता लंबे समय से सनातन धर्म, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक भी रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्णिया जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।

सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि संगठन हमेशा समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देता है। उन्हें उम्मीद है कि अभिजीत दत्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिजीत दत्ता (बेनू दा) ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, महिला मोर्चा पूर्णिया जिला मंत्री प्रिया कुमारी, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर मंत्री काजल गुप्ता, पूजा कुमारी, वार्ड-24 के वार्ड अध्यक्ष ऋतिक कुमार, नीरज कुमार, संतोष पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभिजीत दत्ता (बेनू दा) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post