Top News

स्थानांतरण पर बीडीओ अहमर अब्दाली को भावभीनी विदाई


शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में समन्वय की हर आवश्यकता पर बीडीओ अहमर अब्दाली ने टीम भावना और भाईचारे के साथ बेहतर कार्य किया। उनके साथ कार्य करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि बीडीओ की कार्यशैली तेज, अनुशासित और विकासोन्मुखी रही। उनके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि अहमर अब्दाली एक कुशल एवं अनुभवी प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में प्रखंड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में बीडीओ अहमर अब्दाली ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठाकुरगंज में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला। टीमवर्क के कारण विकास कार्यों को गति मिली और यह सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीडीओ को सम्मानित करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post