:
मुरलीगंज प्रखंड के मीरगंज चौक पर वर्षों से लंबित हाई मास्ट लाइट की मांग अब पूरी होने जा रही है। चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है और शनिवार को एनडीए नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी में इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मीरगंज चौक पर लंबे समय से हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। कई जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल बीत जाने के बावजूद यह मांग अधूरी रही। अब सांसद दिनेश चंद्र यादव के प्रयास से चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है।
एनडीए नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मीरगंज चौक के मध्य स्थित चौराहे को हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए चिह्नित किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई मास्ट लाइट लगने से रात के समय पूरे चौक पर पर्याप्त रोशनी रहेगी। इससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत होगी।
स्थल चयन के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि बिजेंद्र यादव, जदयू प्रदेश महासचिव रूपेश कुमार गुलटेन, जोरगामा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मंडल, सुरेंद्र यादव, विकास झा, अशोक चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment