:
मीरगंज नगर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बरहकोना में शिक्षिका सविता कुमारी के स्थानांतरण पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके 13 वर्षों के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका सविता कुमारी अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ और बच्चों की शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहीं। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और बेहतर शिक्षण शैली के कारण छात्र-छात्राओं का उनसे विशेष लगाव था।
विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने कविता और विदाई गीत प्रस्तुत किए। अपने प्रिय शिक्षिका से बिछड़ने की घड़ी में कई छात्र-छात्राएं भावुक होकर रो पड़े, जिससे समारोह का माहौल भी भावुक हो गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर कुमार यादव ने शाल और बुके भेंट कर शिक्षिका सविता कुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर युवा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि सविता कुमारी ने 13 वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और समाज के बच्चों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह में शिक्षक नृपेन्द्र झा, बालकृष्ण यादव, शंकर यादव, विश्वकर्मा मेहता, पुलकित ऋषि, गोपाल मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
Post a Comment