Top News

स्थानांतरण पर पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

:



पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चाँदी एवं रजीगंज पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण पर शनिवार को चाँदी पंचायत भवन में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंचायत सचिव चार्ली कुमार तथा राजस्व कर्मचारी विक्रम कुमार और अनितल कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर चाँदी एवं रजीगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू वर्मा और संतोष सिंह ने तीनों कर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया, जिससे पंचायत के विकास कार्यों को गति मिली।

समारोह में उपस्थित लोगों ने स्थानांतरित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपमुखिया राजेंद्र मेहता (चाँदी), अशोक उराँव (रजीगंज), सरपंच प्रतिनिधि बलवीर साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता, वार्ड सदस्य अनंत साह, राणा कुमार दास, मनीष ठाकुर, सुनील सिंह, भैरव मेहता, राजेश कुमार, रिंकू कुमार, डाटा ऑपरेटर प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post