बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों को किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में सेमापुर में संगम ऑटोमोबाइल्स के आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है और अब उन्हें आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बालमुकुंद जी एवं विशिष्ट अतिथि अखिलेश सिंह ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम के संचालक रंगील कुमार ने बताया कि यहां आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक स्कूटियों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एक बार फुल चार्ज होने पर स्कूटियां लगभग 60 से 80 किलोमीटर तक चल सकती हैं। इनमें पोर्टेबल एवं फास्ट चार्जिंग बैटरी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स गियर और जीपीएस ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही इनका संचालन खर्च पेट्रोल वाहनों की तुलना में काफी कम है।
शोरूम प्रबंधन ने उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट, आकर्षक उपहार एवं आसान ईएमआई फाइनेंस की सुविधा की घोषणा की। ग्राहकों की सुविधा के लिए स्पेयर पार्ट्स और अत्याधुनिक सर्विस स्टेशन की भी व्यवस्था की गई है, जिससे वाहन मालिकों को भविष्य में सर्विसिंग संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न इलेक्ट्रिक स्कूटी मॉडलों की टेस्ट राइड लेकर उनकी परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स की सराहना की। इस अवसर पर बालमुकुंद जी, अखिलेश सिंह, जामुन शाह, राजकुमार, सुनील कुमार, रंगील कुमार, भीम कुमार, मनीत कुमार ठाकुर, जीवन कुमार मंडल, मांगन कुमार मंडल, मोहम्मद बारीक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment