Top News

चंदवा चौक पर शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


बिहार में लागू शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से रौतारा थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने चंदवा चौक से शराब के नशे में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान चंदवा निवासी सरदार गुरजीत सिंह (28 वर्ष), पिता सरदार मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चंदवा चौक पर गश्ती के दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के बाद कराई गई जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

नशे की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए रौतारा थाना कांड संख्या 138/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रौतारा थाना पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में नियमित गश्ती, वाहन जांच और विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से भी शराब के सेवन, बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post