Top News

जदयू प्रदेश सचिव बने निरंजन कुशवाहा, व्यवसायी और किसान संगठनों में खुशी की लहर

जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा वरिष्ठ नेता निरंजन कुशवाहा को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर बिहार राज्य खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ सहित व्यवसायी और किसान संगठनों में खुशी का माहौल है। संघ के प्रधान महासचिव भरत कुमार भगत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन और किसान हितों के लिए सकारात्मक कदम बताया।
भरत कुमार भगत ने कहा कि निरंजन कुशवाहा एक ईमानदार, कर्मठ, संघर्षशील और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने वर्षों से संगठन, व्यवसायियों और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने श्री कुशवाहा पर जो विश्वास जताया है, वह निश्चित रूप से सही साबित होगा। उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
गौरतलब है कि निरंजन कुशवाहा वर्तमान में बिहार राज्य खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वे लंबे समय से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कृषि और व्यवसायी हितों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें किसान और व्यवसायी वर्ग का मजबूत प्रतिनिधि माना जाता है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका प्रदेश सचिव बनना पूरे उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक व्यवसायी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर बम-बम चौधरी, अनंत मोदी, त्रिलोक साह, अंसार अहमद, आलोक रक्षित, अरविंद जायसवाल, इरशाद खान,वसीम अकरम सहित सैकड़ों व्यवसायियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post