Top News

मीरपुर हाट–बोसाक टोली सड़क बदहाल, जलजमाव और गड्ढों से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल

:


बैसा प्रखंड के मीरपुर हाट से बोसाक टोली जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलजमाव होने से हालात और भी खराब हो जाते हैं।

ग्रामीण सलमान, नदीम, फिरोज, सरवर और अफसर आलम ने बताया कि सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार उपेक्षा के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। कई बार प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली का असर स्थानीय व्यापार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post