Top News

गर्भवती महिला के लिए आगे आया विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ, रक्तदान कर बचाई जान

:


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानव सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद गर्भवती महिला की समय पर सहायता की। नेवालाल चौक निवासी रुसी कुमारी को ऑपरेशन से पहले चिकित्सकों ने तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। इसकी जानकारी मिलते ही संगठन सक्रिय हुआ और कुछ ही समय में रक्तदाता की व्यवस्था कर दी गई।

संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार ने स्वेच्छा से एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान कर रुसी कुमारी की मदद की, जिससे समय पर उनका ऑपरेशन संभव हो सका। महिला के परिजनों ने रक्तदाता अमित कुमार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी तथा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सेवा, सहयोग और मानवीय सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, चिकित्सा सहायता और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए संगठन के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं तथा मानवता की सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राजन कुमार, वीरु कुमार, रोहित कुमार सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post