Top News

मस्जिद रोड की बदहाली से बढ़ा हादसों का खतरा, दो दिन में कई टोटो पलटे


फलका बाजार स्थित सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-7 का मस्जिद रोड जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे, कीचड़ और बिखरी गिट्टियों के चलते आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में कई टोटो पलटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें यात्रियों को चोटें भी आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर पहले भी खबरें प्रकाशित हुई थीं, लेकिन अब तक न जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस पहल की और न ही प्रशासन ने कार्रवाई की। यह मार्ग बाजार का प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग, छात्र-छात्राएं, दुकानदार और नमाजी गुजरते हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और समतलीकरण का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post