Top News

कनकई नदी में कपड़ा धोने गई 20 वर्षीय युवती डूबी

:



बैसा थाना क्षेत्र के लौचा वार्ड संख्या-4 में रविवार सुबह कनकई नदी में कपड़ा धोने गई एक 20 वर्षीय युवती नदी में डूब गई। घटना के बाद से उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार, लौचा निवासी महबूब आलम की पुत्री गौसिया परवीन (20) रविवार सुबह कनकई नदी किनारे कपड़ा धोने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में बहने लगी। नदी किनारे मौजूद कुछ बच्चों एवं ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा और बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह देखते ही देखते नदी में समा गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने एसडीआरएफ को जानकारी दी। सूचना पर एसडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और युवती की तलाश में लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post