Top News

बूढ़ी कनकई नदी में डूबा 18 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ शव की तलाश में जुटी

:


कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत अंतर्गत गमहरिया के समीप बूढ़ी कनकई नदी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काजी टोला चुनामारी निवासी 18 वर्षीय फैजान आलम नदी में डूब गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, फैजान आलम गांव के अन्य युवकों के साथ बूढ़ी कनकई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

घटना की सूचना मिलते ही कोचाधामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन नदी किनारे मौजूद होकर एसडीआरएफ की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post