:
कटिहार जिले की रौतारा थाना पुलिस ने अंतरजिला पुलिस समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए दरभंगा जिले के बिरौल थाना कांड संख्या-459/26 से संबंधित छिनतई की ₹1 लाख 75 हजार की राशि बरामद कर बिरौल थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की घटना के अनुसंधान के दौरान रौतारा थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की। इसके बाद बरामद ₹1.75 लाख की राशि को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर दरभंगा पुलिस को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस के बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के कारण मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इससे पीड़ित पक्ष को राहत मिली है, वहीं अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यशैली का भी स्पष्ट संदेश गया है।
रौतारा थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी आपराधिक घटना में शामिल आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा अन्य मामलों में भी जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Post a Comment