Top News

15.6 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 8,340 रुपये नकद भी बरामद

:


जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा नहर के समीप छापेमारी कर पुलिस ने गेड़ाबाड़ी बस्ती वार्ड संख्या-03 निवासी धर्मेंद्र कुमार रजक (34), पिता नारायण रजक को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 15.6 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), एक मोबाइल फोन, एक लाइटर तथा 8,340 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया।

कोढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post