कोढ़ा। कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुसापुर महलदार टोला में छापेमारी कर 100 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान राहुल कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक महिला आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गई।
पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार के घर से 30 लीटर तथा अनीता देवी के घर से 70 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार महिला आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Post a Comment