Top News

एनएच-31 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, पूर्णिया रेफर


कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर गोंदवारा के समीप गुरुवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बांका निवासी मिथुन कुमार चौधरी बाइक से गेड़ाबाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोंदवारा के समीप कुर्सेला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post