Top News

उदय सिंह के मधुबनी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बड़ी संख्या में जुटे जन सुराज के नेता व कार्यकर्ता

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह के मधुबनी स्थित कार्यालय में समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। उदय सिंह जी की अनुपस्थिति में उनके सहयोगी ध्रुव कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के पूर्णिया जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मो. इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। बिहार के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा, रोजगार, विकास और जवाबदेह राजनीति को प्राथमिकता देना जरूरी है।कार्यक्रम में अमोद मंडल, राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, संतोष सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, राहुल झा, निहार चंद्र, सुनीता सिंह, सत्यनारायण साह, रंजीत कुमार, मुमताज दानिश, शोभाकांत महतो, अवधेश सिंह, नितेश सिंह, कन्हैया झा एवं बी.के. ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, युवा एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में उदय सिंह जी की ओर से सभी पूर्णियावासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की कोटिशः शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post