स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय, गुलाबबाग में विधायक विजय खेमका ने प्रातः 11 बजे तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
विधायक विजय खेमका ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुलाबबाग पुराने सिनेमा हॉल रोड स्थित महादलित टोला में स्थानीय लोगों के साथ ध्वजारोहण किया और क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और तिरंगे की आन, बान और शान के लिए हर भारतीय सदैव न्योछावर रहने को तैयार है। स्वतंत्रता दिवस उन वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक तिरंगा हमारा अभिमान रहेगा। यह न्यारा-प्यारा तिरंगा हर घर, हर दिल और हर मन में सदैव शान से लहराता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय के मन में हमेशा बनी रहनी चाहिए।
Post a Comment