Top News

THE i-SCHOOL by eduMETA में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


डॉलर हाउस चौक, चूनापुर रोड, मधुबनी स्थित THE i-SCHOOL by eduMETA के प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर स्वाति दुबे एवं एकेडमिक डायरेक्टर सन्नी कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान विद्यालय के फाउंडर अभिषेक सोमू भी मौजूद रहे।

समारोह में अरविंद द्विवेदी, अशोक कुमार सिन्हा एवं पूनम तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की शिक्षिकाएं फरहा, सोनम, गरिमा, भव्या एवं मारिया सहित बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर स्वाति दुबे एवं एकेडमिक डायरेक्टर सन्नी कुमार सिन्हा ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गौरव और यादगार पलों से भरा रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post