पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
पूर्णिया - स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज राधानगर कसबा पूर्णिया में झंडोत्तोलन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।महाविद्यालय प्रांगण में प्रभारी प्राचार्य डॉ डोली कुमारी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत वहां उपस्थित सभी प्राध्यापकों, कर्मियों और प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इसके साथ ही सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की
समारोह को संबोधित करते हुए मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज राधानगर कसबा के प्रभारी प्राचार्य
डॉ. डोली कुमारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के महान त्याग और अद्वितीय बलिदान को याद किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भावी शिक्षकों से अपील की कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में देश भक्ति की भावना और एक विशेष उत्साह देखने को मिला।मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज राधानगर कसबा पूर्णिया के बी.एड. सत्र 2024-26 (टॉपर): छात्रा लकी, गुंजा और अनुष्का को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। और बी.एड. सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष) के छात्रा लक्ष्मी कुमारी, ग्रीष्मा कुमारी,शिरोमणि गौतम गिरी ,व खुशी कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को भी सम्मानित बीएड प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो और मेडल देकर किया गया सम्मानित किया गया। वहीं छात्र नेता सौरभ कुमार ने मिल्लिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राधानगर, कसबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु शिक्षक और शिक्षिकाओं को संबोधित किया।इस दौरान महाविद्यालय के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। सौरभ कुमार ने बीएड पार्ट वन और बीएड पार्ट टू 2026 के टॉपर छात्र-छात्राएं को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए मेमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शिव प्रकाश पटेल ,डॉ.शम्सुर रहमान,सन्दीप कुमार ,सुनील कुमार यादव ,,मिथिलेश कुमार यादव, उषा भवाल,सूर्य प्रकाश ,सुमन कुमार,गुलशन कुमार , इक्षित राज ,रूखसाना परवीन और प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं भी उपस्थित था।


Post a Comment