समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के तत्वावधान में डाबर इण्डिया के सहयोग से उच्च विद्यालय, रूपौली, समस्तीपुर के प्रांगण में तेज गर्मी, उमस और लू से बचाव एवं शरीर के पोषक तत्वों को बचाए और बनाए रखने हेतु विद्यालय के लगभग 336 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक - शिक्षिकाओं के बीच ग्लूकोज सी का जार वितरण किया गया। जिससे बच्चे बहुत प्रफुलित हुए।वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झा, वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ मिथिलेश कुमार, मीतू रानी, कमला कुमारी, अनामिका, पल्लवी कुमारी, संजय कुमार गुप्ता, कैलाश कुमार, बसन्त ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रधानाध्यापक अनिल कुमार झा ने कहा कि जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के तत्वावधान में डाबर इंडिया के सौजन्य से विद्यार्थियों में वितरित ग्लूकोज सी से आर्थिक रूप से वंचित बच्चो को भी स्वास्थ्य लाभ होगा। इसके लिए संस्था एवं डाबर इंडिया लिमिटेड बधाई के पात्र है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने कहा कि डाबर इंडिया के द्वारा सीएसआर के तहत जेजेबीभी के के द्वारा वितरित ग्लूकोज सी का सदुपयोग ऐसे विद्यार्थी भी कर सकेंगे जो सुबह घर में भोजन नहीं बन पाने की स्थिति में ग्लूकोज सी पीकर भी विद्यालय ससमय आ सकते है और उन्हें विद्यालय अवधि के लिये ऊर्जा प्राप्त हो सकती है। तेज गर्मी के कारण हमारे शरीर से बहुत सा पसीना निकलने के कारण हमारे शरीर में पानी एवं पोषक तत्वों के ह्रास से हमें कमजोरी और बैचैनी महसूस होती है यह ग्लूकोज हमें ताजगी तथा ऊर्जा प्रदान कर हमें स्वस्थ रखेगा। जिससे हमारा चित्त प्रसन्न रहेगा और हमें पढ़ने में मन लगेगा। मौके पर निशिकांत झा, विभा कुमारी, शीलू पांडे, मिटा कुमारी, अतिया प्रवीण, अलका नयन, गौतम कुमार, महेश कुमार, अमरजीत कुमार गौरव, संजय पासवान, मो फिरोज अहमद अंसारी और शिव कुमार, आशा, पियांशु, अमित, राजेश, शाहिना, सिमरन, गुलनाज़, श्रेया आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
तेज गर्मी को देखते हुए विद्यालय में बच्चों को ग्लूकोज का किया गया वितरण
Cityhalchal News
0
Post a Comment