Top News

पूर्णिया में नगर कार्यालय उद्घाटित, राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान—सनातन समाज को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में शहर के वार्ड संख्या 21 स्थित बाड़ी हाट में शनिवार को नगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यालय का विधिवत शुभारंभ पूर्णिया के प्रख्यात चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ. अनिल गुप्ता एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू गिरी, भाजपा जिला मंत्री सचिन राय, भाजपा आईटी सेल संयोजक अमृत आनंद तथा वार्ड संख्या 21 की पार्षद प्रीति पांडे एवं समाजसेवी बौआ पांडे सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसे संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि सीमांचल सहित पूरे बिहार के प्रत्येक जिले, नगर पंचायत, प्रखंड एवं वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि सनातन समाज को और भी सशक्त, संगठित एवं जागरूक बनाया जाए। इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर निरंतर कार्य कर रहा है और वर्षों से सेवा करते आ रहा है तथा आगे भी हर वार्ड तक अपनी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन केवल विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता रहेगा।
नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने कहा कि नवस्थापित कार्यालय संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां से सेवा, संगठन और संस्कार से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित किए जाएंगे और नगर के सभी वार्डों में संगठन को मजबूत किया जाएगा।
सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना, एकजुटता और धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सक्रियता के साथ समाजहित में कार्य करेगा।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग ला रही है और उनके नेतृत्व में सनातन समाज लगातार मजबूत होता जा रहा है।
जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी हमारे छोटे भाई हैं और उनके कार्यों से हम सभी अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने आशीष गोस्वामी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा संगठन के निरंतर विस्तार की कामना की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, पूर्णिया चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष शाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य संगीता ठाकुर एवं शर्मिला ठाकुर, नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर सचिव नेहा कुमारी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना कुमारी, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनिल गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है और समाज के बीच इसकी स्वीकार्यता व प्रभाव दोनों लगातार बढ़ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post