उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार गुरुवार को किशनगंज पहुंचे थे। डिप्टी कमिश्नर ने गुरुवार की शाम को उत्पाद थाना ,चेक पोस्ट और उत्पाद कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले बंगाल सीमा से सटे चेक पोस्टों का भी जायजा लिया।जिसमें रामपुर व फरिंग्गोला चेक पोस्ट सहित बंगाल सीमा से लगने वाले चेक पोस्ट का मुआयना किया गया। डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार ने चेक पोस्ट की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा से ली।उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार ने चेक पोस्ट की स्थिति की जानकारी ली।जिले में बंगाल सीमा से लगने वाले कितने चेक पोस्ट है।चेक पोस्टों में कितने घण्टे चेकिंग की जाती है।साथ ही कितने स्टाफ ड्यूटी पर लगाये गए हैं।कितनी बार जांच की जाती है।यह भी जानकारी ली गई। डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार ने उत्पाद कार्यालय भवन के कार्यालय, हाजत, जवानों के रहने के लिए बैरक आदि का जायजा लिया। जो वाहन जब्त किए जाते है उसके रखरखाव की भी जानकारी ली गई।डिप्टी कमिश्नर ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।जिसमे पूर्ण शराब बंदी को और भी कारगर बनाये जाने को ले कई दिशा निर्देश दिए गए।शराब तस्करी रोकने व शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।किशनगंज जिला बंगाल सीमा से सटा हुआ है।इस कारण शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष चौकसी बरते जाने आदि का निर्देश उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दिया गया।निरीक्षण के दौरान उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा, उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी, उत्पाद निरीक्षक हैदर अली आदि मौजूद थे।
उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने लिया उत्पाद थाना व चेक पोस्ट का जायजा
Cityhalchal News
0
Post a Comment