सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है।हालांकि मामला दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस ने अपहृत व्यक्ति अनगढ़ पूर्णिया निवासी अनिसुर रहमान को सकुशल बरामद कर लिया है।घटना को लेकर पीड़िता अफसाना खातुन ने गुरुवार की शाम को चार व्यक्तियों के विरुद्ध अपने पति के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की 30 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे अफसाना खातुन के पति अनीसुर रहमान खगड़ा तीन नंबर रेलवे गुमटी के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां आ गए और अनिसुर रहमान को जबरन उठाकर महीनगांव पंचायत के नुनिया टोली की ओर ले गए।घटना के दौरान पीड़ित अनिसुर रहमान ने किसी तरह फोन कर परिजनों को जानकारी दी की उन्हें कुछ लोग पकड़कर अपने गांव ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन आरोपी अनिसुर रहमान को अपने साथ ले जाने में सफल रहे थे।बाद में एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।गठित टीम ने अनिसुर रहमान को बरामद कर लिया।आरोप है की नामजद आरोपी अब्दुल गफफार ने अनिसुर रहमान के परिजन से फोन पर 3 लाख 50 हजार रुपये की की मांग करते हुए पैसे नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।टीम में सर्किल इंस्पेक्टर राजा,प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद,अवर निरीक्षक शंखराज कर्ण,धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार,धीरज कुमार,रूपम कुमारी व आसूचना इकाई की टीम शामिल थी।
अपहृत को पुलिस ने सकुशल किया बरामद,दो गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment