दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र में के दुर्गापुर गांव में मक्के के खेत से शनिवार को एक मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव को देखते ही इलाके में कोहराम मच गया है। बच्ची के शव को चचेरी बहन ने देखा जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
मृतक बच्ची की पहचान दुर्गापुर निवासी मो. शकील की 8 वर्षीय बेटी सेली प्रवीण के रूप में हुई है। सेली प्रवीण बीते 2 दिनों से अपने घर से लापता थी। पिछले गुरुवार सुबह 11 बजे से लापता हो गई थी, और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी। पुलिस और परिजन दोनों मिलकर बच्ची को ढूंढ रहे थे।तभी शनिवार को जब गांव के ही रहनेवाली मृतका की एक चचेरी बहन मक्के के खेत में गई तो बच्ची के शव को जाल से लिपटा हुआ पाया। शव को देखते ही उसके द्वारा शोर गुल करने के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही कोढ़ोबारी थाना की पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और अग्रतर कारवाई में जुट गई है ।थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि, मृतका बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया से यह हत्या ही लग रहा है। बच्ची का दाहिना हाथ टूटा हुआ था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Post a Comment