Top News

पहाड़कट्टा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़कट्टा थाना में दर्ज कांड संख्या 84/26 के वारंटी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार शाम सतमेढ़ी डोंक नदी घाट के समीप छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सैफुद्दीन (पिता- सुकरुद्दीन), निवासी सतमेढ़ी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post