Top News

अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त


पौआखाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई है. मामले की जानकारी देते हुए पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पबना और तेलीभिट्ठा गांव के समीप बूढ़ी कनकई नदी क्षेत्र में छापेमारी की गई. इस दौरान नदी से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. जिसमें दोनों ट्रैक्टर सोनालिका कंपनी का है जिसका नंबर नही है. इसमें एक ट्रैक्टर डबल डाला वाला शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है. जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन और परिवहन विभाग को सूचना प्रतिवेदन भेज दिया गया है. अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. इधर पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू खनन और परिवहन माफियाओं ने हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब है कि पौआखाली के पबना, सीमलबाड़ी, रूपादह, पश्चिम डुमरिया आदि स्थानों से बालू का अवैध खनन और परिवहन में दर्जनभर से अधिक ट्रैक्टर लगे रहते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post