आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया एवं अपना अपना मंतव्य दिया । बैठक के दौरान सभी ने आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व मनाने पर सहमति जताई।
मौके पर डीएसपी हेड क्वार्टर सुशील कुमार ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील के साथ कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था होगी। बकरीद के दौरान कोई कार्य नहीं किया जाय जिससे दूसरे धर्म के लोगों को तकलीफ पहुंचे. अफवाहों पर सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं सीओ सहित पुलिस के अधिकारीयों ने शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील लोगों से की है. बैठक में हेड क्वार्टर डीएसपी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार, थानाध्यक्ष दिलशाद खान, नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकूर रहमान, मुखिया सपन सिन्हा, वार्ड पार्षद संजय भारती, बंटी सिन्हा, छोटे भाई , शहवाज आलम सब्बू, सितुल सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा एएसआई रामबाबू चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Post a Comment