Top News

स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, कई लोग घायल


बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप ओवरटेक करने के क्रम में स्कार्पियो वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने स्कार्पियो वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया और सभी घायलों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल शहर के तेघरिया निवासी अजय सोनार और पलासमनी बहादुरगंज निवासी ऑटो चालक अयूब अली को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर घायल अयूब को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post