पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन शुल्क माफी की मांग को लेकर छात्र नेता पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। गौरतलब है कि वे 30 मई से इस मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठे हैं।
अनशन के दौरान पीयूष पुजारा ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, लेकिन छात्रों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि नामांकन आवेदन शुल्क को लेकर छात्र लगातार परेशान हैं, फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है।
पीयूष पुजारा ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी छात्रों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांगों को स्वीकार नहीं करता और आवेदन शुल्क माफी का निर्णय नहीं लेता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
अनशन स्थल पर छात्र-छात्राओं का समर्थन भी देखने को मिला। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि नामांकन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को राहत मिल सके।
Post a Comment