बैसा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा सभागार में रिटायरमेंट पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रफी ज़ुबैर के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य केंद्र बैसा के सभी कर्मी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे। समारोह में नये चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सालिक आजम ने शॉल भेंट कर सेवानिवृत्त डॉ रफी ज़ुबैर को सम्मानित किया। वहीं, एएनएम और जीएनएम कर्मियों ने बारी-बारी से उनके कार्यों और सेवाओं को याद किया। इस दौरान डॉ रफी ज़ुबैर भावुक होकर रो पड़े। ज्ञात हो कि वे पिछले कई वर्षों से पुर्णियां जिले में सेवा दे रहे थे । और उनका कार्यकाल सराहनीय रहा। मौके पर डॉ रफी ज़ुबैर ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर किसी को एक दिन प्राप्त होता है। बैसा अति पिछड़ा इलाका है। इसलिए यहां के लोगों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे मिलजुल कर सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारें। और गरीब-पिछड़े वर्ग की सेवा को प्राथमिकता दें। डॉ शालिक आजम ने कहा कि बैसा में रहते हुए डॉ रफी ज़ुबैर के खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं सुनने को मिली। यह गर्व की बात है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में बी डी ओ राज कुमार चौधरी, प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव - आदिल अनवर, आदि मौजूद थे।
चिकित्सा पदाधिकारी के सेवानिवृत्त के उपरांत दी गई विदाई
Cityhalchal News
0
Post a Comment