Top News

कुर्सेला में हादसा, ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, शिशवा में पसरा मातम

भवानीपुर/बमबम यादव
नगर पंचायत भवानीपुर क्षेत्र के शिशवा गांव वार्ड संख्या 15 निवासी एक व्यक्ति की कटिहार जिले के कुर्सेला में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। मृतक की पहचान दिनेश यादव 55वर्षीय के रूप में हुई है, जो मुक्तिनाथ यादव के पुत्र थे। जीआरपी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
वही मृतक के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार की संध्या बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। अगले दिन शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे नवगछिया जीआरपी थाना से सूचना मिली कि ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग तत्काल नवगछिया के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे अपने पिता का शव घर लेकर आए, जहां पूरे गांव की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना परिवार के लिए गहरा सदमा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं। छात्र नेता छैला यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रशासन से हर संभव सहायता देने की मांग की। समाजसेवी करण अर्जुन उर्फ मुकेश यादव ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को धैर्य रखने की ढांढ़स बंधाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post