Top News

जनगणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: घर-घर पहुंचकर जुटाए जा रहे अहम आंकड़े

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य जोर-शोर से जारी है। पहले चरण के तहत कर्मी डोर-टू-डोर जाकर प्रत्येक घर की गणना कर रहे हैं। इस दौरान घरों की संख्या, परिवार के सदस्यों की जानकारी सहित विभिन्न बुनियादी आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य की योजनाओं को सटीक रूप दिया जा सके।

प्रशासन द्वारा नियुक्त गणनाकर्मी निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर हर घर का विवरण दर्ज कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है, जिससे कोई भी परिवार या व्यक्ति छूट न जाए।

जनगणना को लेकर लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है और अधिकांश लोग सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।इस दौरान कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 में  जनगणना कर रहे  कर्मी मनोज कुमार ने बताया की पहले चरण में डोर टू टू जाकर घरों की गणना की जा रही है इसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ जनगणना से संबंधित सभी आंकड़े घर मालिकों के आधार पर जनगणना कार्य पूरी की जाएगी।

पहले चरण में घरों के आंकड़े के सफल समापन के बाद आगे के चरणों में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे, जो नीति निर्माण और विकास कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post